Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

खीरी उर्दू स्कूल की अनोखी पहल, गाजे -बाजे के साथ विदा हुए छात्र

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के खीरी गांव के उर्दू प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्र एवं संचालन जावेद खा ने किया.सरकारी स्कूलों के प्रति समाज का नजरिया बदलने और बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए इस विद्यालय में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया.इसकी खास बात यह रही कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देकर विदा नहीं किया गया, बल्कि उन्हें  गाजे-बाजे के साथ ससम्मान स्कूल से विदाई दी गई. विद्यालय की ओर से बच्चों को स्मृति चिह्न और उपयोगी उपहार भेंट किए गए, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित हो सकें.​

स्कूल से विदा होते छात्र 

मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया इंद्रावती देवी  ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसी पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का भरोसा मजबूत होता है. धनंजय मिश्र ने बताया कि स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि यादों का झरोखा भी है. बैंड-बाजे के साथ विदाई देने का उद्देश्य बच्चों के मन में स्कूल की एक सुखद स्मृति अंकित करना था.​जब गाजे-बाजे के साथ छात्र विद्यालय से निकले, तो पूरे गांव के लोग इस अनूठी पहल को देखने के लिए उमड़ पड़े.इस मौके पर समाज सेवी वीरेंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह, कलेन्द्र त्रिगुण.

इसराइल अंसारी,सुरेन्द्र त्रिगुण, शिक्षक जमशेद, साइस्ता परवीन,सौलत महमूद खान,शमशाद आलम, अनुज त्रिगुण के आलावा अन्य ग्रामीणों ने विद्यालय प्रशासन के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि अक्सर बड़े निजी स्कूलों या कॉलेजों में ऐसे विदाई समारोह देखे जाते थे, लेकिन एक उर्दू प्राथमिक विद्यालय में ऐसी भव्यता देखना गर्व की बात है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button