Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

अज्ञात गाड़ी ने चौकीदार को रौंदा,परिवार में मचा कोहराम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना में कार्यरत चौकीदार रितेश पांडेय की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे ने न केवल एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि पूरे पुलिस महकमे को भी गमगीन कर दिया है.घटना के संबंध में मिली ​जानकारी के अनुसार अकबरपुर पंचायत के कुसही गांव निवासी चौकीदार रितेश पाण्डेय किसी कार्यवश राजपुर से रोहतास के सासाराम जा रहे थे.जैसे ही यह सेमरिया छलका के समीप पहुंचे तभी एक अनियंत्रित अज्ञात गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि रितेश पाण्डेय की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त  की  जिसकी सूचना शाम 7:00 बजे राजपुर पुलिस को मिलते ही सभी सन्न रह गए.​जैसे ही रितेश की मृत्यु की खबर कुसही गांव पहुँची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया. पिता वीरेंद्र पाण्डेय और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा है.यह अपने मिलनसार स्वभाव के कारण गांव के भी चहेते थे.

​अपने एक कर्तव्यनिष्ठ साथी को खोने का गम पुलिस विभाग के चेहरों पर साफ दिखाई दिया.राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया.जहाँ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई.पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ रितेश पाण्डेय को सलामी दी गई. विभाग के अधिकारियों ने इसे पुलिस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया.

थानाध्यक्ष ने कहा यह विगत चार वर्षो से कार्यरत थे.उनका असमय जाना हमारे लिए बहुत दुखद है. पुलिस प्रशासन इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है.इस शोक सभा में बक्सर एसपी शुभम आर्य,डीएसपी गौरव पांडेय, राजपुर थाना के एसआई सुभाष सिंह,उमेश यादव के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button