Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Sports

यूरोप के अल्बानिया जायेंगे चौसा के अविनाश पहलवान, जिले में ख़ुशी की लहर

तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम की ओर से कई देशों में किया प्रतिनिधित्व

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- अखाड़े की धूल माथे पर लगाना सीखो, दुनिया कदमों में झुकना सीख जाएगी..  यह सच साबित कर दिखाया है.जिले के नगर पंचायत अंतर्गत चौसा रेलवे स्टेशन के रहने वाले कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले अविनाश पहलवान ने जिन्होंने बक्सर और बिहार का नाम रौशन किया है. इसी माह यूरोप महाद्वीप में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के तहत क्रोएशिया में भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में अपनी भूमिका निभाने के बाद अब उनका चयन 25 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक यूरोप के अल्बानिया में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए किया गया है. भारतीय आर्मी में कार्यरत अविनाश की अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत पहचान रही है.

खिलाड़ी से सपोर्टिंग स्टाफ तक का उनका सफर कुश्ती के प्रति उनके गहरे समर्पण और अनुभव को दर्शाता है. इससे पूर्व वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम की ओर से उन्हें उत्तर मेसोडोनिया, यूक्रेन व चीन  सहित कई देशों में भारतीय दल के साथ जाने का अवसर मिला है. अविनाश का मानना है कि खिलाड़ियों को पर्दे के पीछे से मजबूत सहयोग देना भी उतना ही अहम है, जितना स्वयं मैट पर उतरना.

अविनाश ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए देश सेवा का एक और अवसर है.चौसा-बक्सर के लाल की उस उपलब्धि से चौसा नगर समेत बक्सर जिले में खुशी की लहर है. बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, चन्दा चौरसिया, रितेश कुमार, पप्पू शेख, वसीम अकरम सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button