Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

हार्वेस्टर की चिंगारी से खेत में लगी आग,खेत में जला गेहूं का फसल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन पंचायत के छितन डिहरा गांव के बधार में गुरुवार की दोपहर को हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग से ढाई एकड़ खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गेहूं का फसल पक कर तैयार हो गया है.सभी गांव के खेतों में गेहूं कटनी का काम शुरू हो गया है.छितन डिहरा बधार में भी हार्वेस्टर से कटनी हो रहा था. तभी अचानक इससे निकली चिंगारी ने संतोष कुमार राय के खेत में आग पकड़ लिया.

तेज हवा होने से यह तेजी के साथ आगे की ओर बढ़ने लगा. तेज लौ एवं धुआं को देख किसानों ने चिल्लाना शुरू कर दिया.आवाज सुनकर दर्जनों की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास के समरसेबल को चालू कर आग बुझाना शुरू कर दिया. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को भी दी गयी. फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. तब तक ओड़वार गांव के किसान रामजी सिंह के खेत में लगा गेंहू का फसल जल कर राख़ हो गया.

ग्रामीणों ने बताया कि इस आग लगी में लगभग ढाई एकड़ खेत में लगा फसल जलकर राख हुआ है.जिसको लेकर पूर्व मुखिया रामजी राय एवं अकबरपुर मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह ने सरकार से उचित मुआवजा राशि की मांग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button