Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी कांशीराम की जयंती

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर के अंबेडकर चौक के पास अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में मान्यवर कांशीराम की 92 वीं जयंती धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाई गई. जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महेंद्र राम संचालन संघ के उपाध्यक्ष रमेशचंद्र राम ने किया.कार्यक्रम के आरंभ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गगन भेदी नारे लगाए गए.

जयंती के अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम जीवन पर्यंत सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए संघर्ष करते रहे. जिसकी प्राप्ति के लिए उन्होंने बामसेफ, डी एस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की. उनका मानना था कि राजनीतिक सत्ता और रोटी हमेशा पलटते रहना चाहिए.सभा में संघ के सचिव अमित कुमार, अनुग्रह कुमार, पूर्व अध्यक्ष जनार्दन राम, हीरालाल राम,रामबचन बौद्ध,रामवचन राम, श्रीनिवास राम, रामजी केसरी, बद्री पाल, मन्नू कुशवाहा, रामनरेश राम, वीरेंद्र कुमार,सुशीला देवी, प्रेमशिला देवी, धर्मराज सिंह, मुकेश कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button