Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

राजपुर में प्रमुख और उप-प्रमुख की कुर्सी बरकरार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड मुख्यालय सभा कक्ष में सोमवार को गहमागहमी के बीच प्रमुख और उप-प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव असफल रहा . संख्या बल के खेल में विपक्षी खेमा मात खा गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रमुख मंजू देवी और उप-प्रमुख मजिदन खातून अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही.​प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस विशेष बैठक में कुल 26 पंचायत समिति सदस्यों में से केवल 15 सदस्य ही उपस्थित हुए.

बैठक में भाग लेते बीडीसी सदस्य 

अविश्वास प्रस्ताव को पारित कराने के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े के अभाव में यह प्रस्ताव पूरी तरह विफल रहा.​प्रस्ताव असफल होने की घोषणा होते ही प्रमुख समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर एवं मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान प्रमुख मंजू देवी ने कहा कि यह जीत विकास कार्यो और सदस्यों के अटूट विश्वास की जीत है. उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र के विकास की गति को और तेज किया जाएगा.

इनके साथ पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान, बीडीसी अलीशेर शाह, कमलेश राम, राजू पासवान, तारामुनी देवी, चांदनी देवी, मनसा देवी, विनोद राम, आरती देवी ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया. विदित हो की विगत दो सप्ताह पूर्व रसेन पंचायत की बीडीसी राधिका देवी ने अपने सदस्यों के साथ प्रमुख के खिलाफ विकास कार्यो में सहयोग नहीं करने ,समय पर बैठक नहीं बुलाने सहित कई अन्य बातों को लेकर आरोप लगाया था.

जिस पर बीडीसी सदस्यों ने असहमति जाहिर करते हुए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 14 सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त  आवेदन देकर बैठक की मांग की थी. कानूनी प्रक्रिया के बाद यह विशेष बैठक की गई थी. जिसमें राधिका देवी के समर्थन में मानती देवी, उपेंद्र कुमार पांडेय,झब्बू पासवान,अनिल कुमार वर्मा, सुशीला देवी, मुन्ना कुमार, धनवरती देवी, मन प्यारी देवी,बिंदु देवी, फुल कुमारी देवी, रामाशीष साह सहित 15 सदस्य सदन में उजस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button