Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

सिसराढ़ गांव से देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में राजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरपुर पंचायत के सिसराढ़ गांव से एक व्यक्ति को अवैध हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त है.सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई.जिसमें बृजकिशोर राम उर्फ किशोरी राम को दबोच लिया गया.

तलाशी लेने पर उसके पास से ​एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया.इस टीम में अपर थाना अध्यक्ष शिवकुमार मंडल,एस आई वकार अहमद गौसी,  अनीशा भारती, एएसआई प्रवीण कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.​थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त  से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह हथियार कहाँ से लाया था और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए करने वाला था. मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.यह पहले भी शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button