Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

मैट्रिक परीक्षा में राजपुर की बेटियों का दबदबा, किसान एवं शिक्षक की पुत्रियों ने राज्य में लहराया परचम

अनुपा को मिठाई खिलाते शिक्षक

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. राज्य की मेरिट सूची में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाकर छात्राओं ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है.अनुपा कुमारी ने 488 अंक लाकर ​राज्य भर में तीसरा स्थान एवं जिले में नंबर वन स्थान प्राप्त कर अपने जिले और स्कूल का मान बढ़ाया है. अनुपा खरहना उच्च माध्यमिक विद्यालय’ की छात्रा हैं.

ईशा को मिठाई खिलाते परिजन

इनके पिता नित्यानंद सिंह एक किसान हैं और माता निर्मला देवी गृहणी हैं. उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 6 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने ‘टारगेट बोर्ड’ से की गई ऑनलाइन क्लासेस को दिया, जिससे उन्हें कठिन विषयों को समझने में मदद मिली. यह अपने करियर के रूप में बताया कि आगे पढ़कर वह इंजीनियर बनना चाहती है.जिस सफलता में उनके शिक्षक गोरख मेहरा,दादा-दादी एवं माता-पिता का काफी सहयोग रहा है.

ईशा कुमारी ने प्राप्त किया सातवां स्थान

​अकबरपुर उच्च विद्यालय की छात्रा ईशा कुमारी ने 484 अंक लाकर राज्य में सातवां एवं जिले में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.ईशा के पिता सत्येंद्र सिंह पेशे से एक शिक्षक हैं, जिनके मार्गदर्शन ने ईशा को इस मुकाम तक पहुँचाया.ईशा अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहीं और उन्होंने रोजाना 10 से 12 घंटे तक कड़ी मेहनत की. ईशा ने अपनी पढ़ाई के लिए ऑनलाइन पी डबल्यू का भी सहयोग लिया.

उनका सपना अब देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा यूपीएससी (UPSC) में जाकर समाज की सेवा करना है.इन बेटियों की सफलता पर शिक्षक नेता ब्रजेश राय, शिक्षक जितेन्द्र सिंह, मिथिलेश ठाकुर,अकबरपुर मुखिया पति राजेश सिंह ने कहा की चाहे आप गाँव के स्कूल में पढ़ें या ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें, आपकी मेहनत ही आपको शिखर तक ले जाती है. उम्मीद है यह आगे और मेहनत कर देश का नाम रोशन करेंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button