Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई सेमेस्टर छह की परीक्षा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के तियरा स्थित सिद्धनाथ साह डिग्री कॉलेज में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सत्र 2023-27 सेमेस्टर छह की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. यह परीक्षा 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलेगी.परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पहले दिन दंडाधिकारी योगेश मिश्रा की उपस्थिति में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई.कॉलेज की प्राचार्या ज्योति सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थी.पहले दिन कुल 528 परीक्षार्थियों में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस मौके पर जितेंद्र कुमार साह के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

वहीं  तारा शिवशंकर  डिग्री कॉलेज तियरा, बक्सर में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर्गत जारी निर्देश के आलोक में स्नातक सेमेस्टर छह सत्र- (2023- 27) की वार्षिक परीक्षा तारा शिव शंकर डिग्री कॉलेज तियरा में आरंभ की गई है.महाविद्यालय में  परीक्षा केंद्र यूनिवर्सिटी द्वारा बनाया गया है. जिसमें कॉलेज कोड-  522 का परीक्षा पहले दिन की संपन्न कराई गई.इसके उपरांत इस परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में मेजर कोर्स – 10 का हिंदी ,उर्दू ,संस्कृत ,इतिहास, मनोविज्ञान , अर्थशास्त्र , नागरिक शास्त्र, गृह विज्ञान की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था में संपन्न हुई.

कॉलेज के प्राचार्य धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि ये पेपर दिनांक 10-04-2026 से 16-04-2026 तक चलेगा. प्रथम पाली में कुल 318 छात्रों में 03 छात्र व छात्राएं अनुपस्थित रही. जिसमें शिक्षक रमन सिंह, रवि कुमार पाण्डेय, बासुदेव गुप्ता,  अजित साह, आयुषी कुमारी,रंभा कुमारी, सुनीता कुमारी,शोभा कुमारी, कंचन कुमारी अंकित पासवान, राहुल दास एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button