Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

हंकारपुर कामख्या धाम परिसर में दो गोला चैता गायन पर झूमे दर्शक

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में रामनवमी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिरों में ग्रामीण मेला का आयोजन किया गया.हंकारपुर माँ कामख्या धाम परिसर में पूर्व मुखिया लालसाहब सिंह के नेतृत्व में मेला का आयोजन हुआ.जिसका उदघाटन पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने किया.

रिया को सम्मानित करते पूर्व विधायक

इन्होने कहा की ग्रामीण मेला हमारे गांव की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है.वर्षो पूर्व से यह ग्रामीण मेला लग रहा है.यह हम सभी को आपस में मिलकर रहने का संदेश देता है. इससे सीख लेकर समाज में एकता बनाये रखने की जरूरत है.दो गोला चैता गायन में आरा के नागा ब्यास एवं बक्सर के पिंटू ब्यास के बीच शानदार मुकाबला हुआ.इस महफील में खीरी गांव की छात्रा रिया कश्यप के चैती गीतों ने सबका मन मोह लिया.

गीत प्रस्तुत करती रिया

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ सिद्धार्थ कुमार थाना अध्यक्ष निवास कुमार  के अलावा अन्य पुलिस बल के जवानों ने विभिन्न जगहों पर क्षेत्र भ्रमण कर शांति बनाए रखने का अपील किया. देर शाम तक हंकारपुर में कलाकारों के चैती गीतों का लोगों ने खूब आनंद लिया.जहां क्षेत्र के देवढिया,मँगराव, संगराव, खीरी ,सोनी के अलावा अन्य गांव से हजारों की तादाद में लोग मेला देखने के लिए मौजूद रहे.इस मौके पर मुन्ना पासवान, राजदेव कुशवाहा, सुदर्शन सिंह, शिक्षक धनंजय मिश्र, कृष्णानंद शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, जितनारायण सिंह, रंजीत राजभर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button