राजपुर के बन्नी स्कूल की छात्रा साइंस में हुई जिला टॉपर,छात्राओं का रहा जलवा


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने इस बार की इंटर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया हैं.ग्रामीण परिवेश में रहते हुए स्कूल व कोचिंग के सहारे तैयारी कर अपनी सफलता को हासिल किया हैं. उर्दू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नी में पढ़ने वाली छात्रा मुन्नी कुमारी ने विज्ञान गणित विषय से 91.60 प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया हैं.इसने अपनी सफलता के बारे में गुरूजनों का सहयोग व परिजनों का आर्शीवाद बताया हैं.

इसने बताया कि आगे आइएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करनी चाहती हैं. इसने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करना काफी चुनौती पूर्ण है. पढ़ाई एवं परिवार की आर्थिक हालात को सुधारने के लिए मां एवं पिता शैलेंद्र सिंह बाहर रहकर काम करते हैं. जबकि अन्य सदस्य फर्नीचर की दुकान चलाते हैं.पढ़ाई में दादा ललन सिंह एवं दादी राज मुनि देवी का काफी अहम योगदान है.
रघुवंशी कुंवरी प्लस टू उच्च विद्यालय तियरा में कला संकाय से दिव्या कुमारी 90%, सृष्टि कुमारी 418 अंक,अंतिमा कुमारी 387 अंक एवं कथराई उच्च विद्यालय से कला संकाय की छात्रा आकांक्षा कुमारी 436 अंक, देवढ़िया उच्च विद्यालय कि छात्रा सबया खातून ने 457 अंक लाकर अपनी सफलता को हासिल किया हैं.
इन सभी के सफलता पर तियरा स्कूल के प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय,शिक्षक नेता धनंजय मिश्र,कथराई स्कूल के एच एम धनंजय कुमार, मिथिलेश ठाकुर, देवढ़िया एच एम श्रीराम राय, मो असजद ने इन सभी के सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले इन छात्राओं ने प्रतिदिन स्कूल आकर सफलता हासिल किया है. जिस सफलता से गांव के ग्रामीण भी काफी उत्साहित है.इस बार के परीक्षा परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है.






