Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

सामाजिक न्याय की लड़ाई होगी तेज , संगठन को मिलेगी धार : डॉ. मनोज

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने विनोद कुमार मौर्य को जिला कांग्रेस कमेटी, बक्सर के ओबीसी एवं एससी/एसटी विभाग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक जुझारू, कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर यह संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है.विनोद कुमार मौर्य लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं.

उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में ओबीसी एवं एससी/एसटी विभाग न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा, बल्कि समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाएगा.उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि यह मनोनयन बक्सर जिला कांग्रेस में नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा का संचार करेगा.डॉ. पांडेय ने इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश राठौर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के अध्यक्ष अनुराग चंदन जी एवं बीसीसी पर्यवेक्षक श्री मृणाल अनामय सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक दृष्टि के कारण बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी निरंतर सशक्त हो रही है और आने वाले समय में बक्सर जिला कांग्रेस अपनी अलग पहचान स्थापित करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

डॉ. मनोज पांडेय ने दृढ़ स्वर में कहा, “जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नहीं हटी है और न ही कभी पीछे हटेगी. हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और समाज के हर वर्ग विशेषकर कमजोर एवं वंचित तबकों की आवाज को बुलंद करेंगे.हमारा संकल्प है कि बक्सर जिला में कांग्रेस पार्टी को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई गति दी जाए.”

इस अवसर पर बधाई देने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय , महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निर्मला देवी, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष  रूनी देवी, कुमकुम देवी, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, रोहित उपाध्याय, अभय मिश्रा, अजय यादव, दीपक यादव, शिवाकांत मिश्रा, अजय ओझा, अशोक पांडेय , वीरेंद्र राम, जय राम राम सहित अनेक कांग्रेस जनों ने विनोद कुमार मौर्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button