Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

गाड़ी के टक्कर से बाइक सवार दो किशोर घायल, एक की हालत गंभीर

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य पथ पर राजपुर सब्जी मंडी के समीप अज्ञात गाड़ी के टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरपुर पंचायत के पिपराढ़ गांव निवासी अनमोल कुमार, अनूप कुमार,शैलेश कुमार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर राजपुर किसी काम से आए थे.

सब्जी मंडी के समीप यह अपनी बाइक लेकर घर की ओर जाने वाले थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात गाड़ी ने इसमें टक्कर मार दिया. टक्कर लगते ही यह तीनों बाइक से नीचे गिर गए. रोड पर अफरा -तफरी मच गया. लोग जब तक घटनास्थल तक पहुंचते तब तक गाड़ी चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला.इन तीनों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनमोल कुमार पिता जितेंद्र राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया. दो अन्य किशोर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button