Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

खीरी में उर्दू प्राथमिक विद्यालय का मनाया गया 66 वां वार्षिक समारोह, पूर्ववर्ती छात्र हुए सम्मानित

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के खीरी गांव में उर्दू प्राथमिक विद्यालय का 66 वां वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बक्सर नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा, शिक्षक संघ अध्यक्ष राम अवतार पाण्डेय, पूर्व मुखिया कमलेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत एडीएम मुस्ताक अंसारी, प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्र एवं संचालन अखिलेश पाण्डेय ने किया.

कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राये.

मुख्य अतिथि कमरुन निशा ने कहा की यह स्कूल हमारे लिए भी शिक्षा का केंद्र रहा है. यहां के शिक्षकों का निष्ठा एवं प्रेम अद्भुत है. अपनी विरासत को संजोने में यह विद्यालय नया संदेश दिया है.अन्य पूर्ववर्ती छात्र ने 55 की उम्र में अपनी बात साझा करते हुए कहा कि जिस समय स्कूल की इमारत नहीं थी. वह खपरैलनुमा घर था. जहां हमें तालीम मिलती थी.

छात्रों को सम्मानित करते अतिथि 

बीते हुए बचपन और आज का यह दिन बहुत कुछ बयां करता है. अब बच्चों को नियमित स्कूल आकर आगे बढ़ने की जरूरत है.मुखिया अनिल सिंह ने कहा की पहली बार किसी सरकारी स्कूल का वार्षिक समारोह मनाया गया. यह समाज के लिए अच्छी पहल है.पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही ने खीरी के इतिहास पर चर्चा कर कहा की 7अक्टूबर 1857 को क्रांतिकारियों के घर को जलाया गया था. वह इतिहास के पन्नो में दर्ज है. इस विद्यालय ने भी अपने पूर्वव्रती छात्रों को सम्मानित कर नई इतिहास का गाथा लिखने में महत्वपूर्ण अदा की है. विद्यालय की छात्रा आइशा खातून, नाज परवीन , करीना कुमारी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना को जागृत किया.अन्य छात्र -छात्राओं ने बिहार गीत, कौवाल्ली, पर रिकॉर्डिंग प्रस्तुति कर माहौल को भावविभोर कर दिया.शिक्षक नेता ब्रजेश राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है.

हमें उन बच्चों को सिर्फ तराशने की जरूरत है. सभी छात्रों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर युगल किशोर चौबे, सौलत महमूद खाॅ, मु जमशेद आलम, शाइस्ता परवीन, शमशाद आलम के आलावा अन्य लोगों ने बच्चों के हौसले का अफजाई किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button