Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

बक्सर के युवक पर यूपी में जानलेवा हमला, शरीर में धंसीं चार गोलियां

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के निकटवर्ती उत्तर प्रदेश के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के सामने गंगा नदी जाने वाले रास्ते पर रविवार की रात करीब आठ बजे बिहार के बक्सर निवासी 20 वर्षीय युवक आर्यन यादव पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी. गोली लगते ही आर्यन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई.

आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरहीं पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.डॉक्टर ब्रज कुमार के अनुसार, आर्यन यादव के शरीर में चार गोलियां लगी हैं.एक जांघ में, एक सीने में, एक अंडकोष  के पास और एक पेट व पीठ के बीचोंबीच.

चारों गोलियां शरीर के अंदर ही फंसी हुई है. जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.घायल आर्यन ने होश में आने पर पुलिस को हमलावरों के नाम बताए हैं, जो बक्सर के जासो रोड इलाके के बताए जा रहे हैं. नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है.घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर और सीओ राकेश कुमार सिंह के साथ चितबड़ा गांव पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button