धूमधाम से मनाया गया बिहार सेंट्रल स्कूल का स्थापना दिवस
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन


नेशनल आवाज़/बक्सर :- नगर के बिहार सेंट्रल स्कूल का 25 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भागवत कथा, भजन, कीर्तन एवं हवन आदि से हुई, तत्पश्चात दीप प्रज्वलन हुआ. जिसमें विद्यालय के निदेशक आरबी सिंह, उपनिदेशक उर्मिला सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कमरुन निशा, विद्यालय के सचिव सरोज सिंह एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ महेंद्र प्रसाद ने किया.अपने उद्बोधन में निदेशक ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य शिक्षक को प्रत्येक बच्चों तक पहुंचाना एवं सुगम स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर बच्चों का एक सुंदर भविष्य की परिकल्पना को चरितार्थ करना है.
उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय के सुचारू पठन पाठन एवं समावेशी वातावरण निर्माण शिक्षक, समाज एवं छात्रों का सामूहिक योगदान होता है. अंतिम कड़ी में विद्यालय प्रबंधन होता है जो सभी के बीच एक सापेक्ष नेतृत्व का वहन करता है. मुख्य अतिथि राजपुर विधायक संतोष निराला, नगर परिषद अध्यक्ष कमरून निशा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉक्टर मोहन चौबे, ग्लोबल विजडम के निर्देशक प्रकाश पांडेय, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के निदेशक भरत जी, सत्यदेव प्रसाद, सुरेश संगम, निर्मल सिंह, साबित रोहतास्वी, मनोज सिंह, रविंद्र सिंह.
बिहारी सर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ जिसे उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने सराहना की. जूनियर वर्ग के बच्चों ने कई नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देख अभिभावक मंत्र मुग्ध हो गए. वर्ग 8 के बच्चों ने बच्चों की आज के परिवेश में उनकी गिरती नैतिक कर्तव्य एवं चारित्रिक दोष को अपने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया. जिसे लोगों ने काफी सराहा. छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला व बढ़ते हुनर को अपने नृत्य गायन व वादन से प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय सचिव ने अंग वस्त्र व विद्यालय प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.
कैंब्रिज स्कूल के निदेशक डॉक्टर मोहन चौबे ने कहा कि बिहार सेंट्रल स्कूल की पहचान बच्चों में अनुशासन व उनके कुशल व्यवहार से हमेशा परिलक्षित होता है जो सबसे अलग रहता है. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य विनय कुमार तिवारी ने किया और उपस्थित सभी अतिथियों का उनकी गरिमा में उपस्थिति हेतु उनका अभिनंदन किया. आशा व्यक्त किया कि हम पुनः आगामी वर्ष नए कलेवर में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूर्ण करने का प्रयास सबके सहयोग से करेंगे.






