Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

जुल्मी जमाना नाटक का हुआ मंचन, सामाजिक बुराई पर किया करारा प्रहार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के बारूपुर पंचायत अंतर्गत तारनपुर गांव में संत शिरोमणि रविदास की 649 वीं जयंती मनाई गई.जिस अवसर पर नव युवक छात्र संघ के तत्वावधान में गरीबों के आंसू उर्फ जुल्मी जमाना नाटक का मंचन किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में संत शिरोमणि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया.

जिसका उद्घाटन विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, मुखिया ज्ञान प्रकाश उपाध्याय उर्फ मिंटू उपाध्याय, पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान, चौसा जिला परिषद पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया.वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उन्होंने अपने स्थिति काल में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया.

लोगों को ऊंच नीच एवं सामाजिक भेदभाव को मिटाकर समानता लाने का प्रयास किया. हमें आज आपस में मिलकर रहने की जरूरत है.तातपश्चात् अध्यक्ष धनंजय कुमार राव के नेतृत्व में हीरालाल रवि के निर्देशन में नाटक का मंचन किया गया. जिसमें कलाकारों ने दृश्य संवाद के माध्यम से दिखाया कि किस तरह से सामाजिक ताने-बाने के बीच ऊंच नीच की खाई से लोगों में आपसी मतभेद पैदा होता है.जिससे समाज में कई भ्रांतियां आती है. जिससे लोग आपस में अक्सर लड़ते रहते हैं.कुछ धनी वर्ग के लोग अपने पैसे के बल पर गरीबों को भी नजरअंदाज कर देते हैं. जिस दृश्य को देख दर्शक भी भावुक हो गए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राम प्रवेश राम के अलावा समिति के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button