Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

माई भारत की पहल : राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास के लिए जागरूक हुए युवक

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- भारत सरकार के युवा कार्यक्रमों से जुड़े मंच माई भारत  के अंतर्गत युवा मंडल विकास अभियान का आयोजन राजपुर में किया गया.कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक विकास, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र निर्माण एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा.

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सविता कुमारी ने किया.उन्होंने युवाओं को युवा मंडल के गठन, समाज सेवा के गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं से जुड़कर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.अभियान के दौरान उपस्थित युवाओं को नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा कार्यों एवं माई भारत पोर्टल से जुड़ने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी भागीदारी से ही सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास संभव है. युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय युवा मंडल बनाकर सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की गई.इस कार्यक्रम में राहुल कुमार, रोहित पांडेय, विकास कुमार, बबलू राय इत्यादि लोग शामिल हुए.अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button