Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल बना रसेन गांव का शिव बारात

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के रसेन गांव में वर्षो पूर्व से चली आ रही परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं महाशिव शक्ति संघ द्वारा शिव पार्वती का विवाह बड़ी धूमधाम के साथ किया गया. इसका नेतृत्व समाज सेवियों ने किया.गाजे-बाजे के साथ गांव के सहदेई टोला से होकर रसेन शिव मंदिर तक पूरे गांव में भ्रमण करते हुए शिव और पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई .जिसमें शिव के तौर पर विकास पांडेय , पार्वती नागेश कुमार शर्मा,मैना शमशाद अंसारी.

कार्यक्रम देखते ग्रामीण दर्शक 

नारद रविन्द्र सिंह,हिमाचल अजय सिंह, इन्द्र धनंजय सिंह,विष्णु राजनारायण मिश्र ,भंगी धनंजय पांडेय,ब्रम्ह हरिनारायण पंडित,सप्त ऋषि धनंजय मिश्र को बनाया गया था. इस झांकी में धार्मिक सद्भावना को दिखाते हुए हिंदू और मुस्लिम एकता को कायम किया गया कि एक मुस्लिम सदस्य मैना का रूप धारण कर लोगों को मोहित कर दिया.

गाजे बाजे के साथ बारात के पहुंचते ही पारंपरिक द्वार पूजा गीत गाकर लोगों ने भव्य स्वागत किया. मंच पर पहुंचते ही भगवान शिव की भव्य आरती की गई. जिसको देखने के लिए क्षेत्र के तियरा,बन्नी,रसेन,मोहरिहॉ के अलावा दर्जन भर से अधिक गांव के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे हुए थे. मंगल ध्वनि गूंजते ही लोगों ने जय घोष कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया.इस मौके पर सुनिल गुप्ता,बृजनन्दन चौबे,राघवेंद्र चौबे,मदन गोपाल सिंह उर्फ सुमंत मौर्या, संतोष यादव,श्रीराम साह, कुश यादव, संजय पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button