Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

योजनाओं से अवगत हुई जीविका दीदी , महिला रोजगार के लिए खाते में भेजी गई राशि

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला समाहरणालय सभा कक्ष में लाइव टेलीकास्ट से जीविका दीदी को रोजगार परख योजनाओं की जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अन्तर्गत 25 लाख महिलाओं को DBT के माध्यम से 10,000 की राशि भी इनके खाते में भेजी गई.जिसके लाइव टेलीकास्ट में दो सौ से अधिक जीविका दीदियों ने भाग लिया.ग्रामीण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बटन दबाकर “मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना” के तहत आर्थिक सहायता के लिए 25 लाख महिलाओं को रोज़गार हेतु 2,500 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे अंतरण किया गया.

जिसका लाइव प्रसारण वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से किया गया.कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी 11 प्रखंडों के 26 संकुल संघ एवं 1017 ग्राम संगठन में आयोजित किया गया. जिसमें लगभग 60 हज़ार दीदियों ने कार्यक्रम को लाइव देखा और योजना के बारे में जानकारी लिया.जिसमें बक्सर की कुल 49368 जीविका दीदियों के खाते में 493680000 राशि भेजा गया.जिले में कुल 2 लाख 28 हजार 274 जीविका दीदीयों को अभी तक किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि प्राप्त हुई है.इस योजना की पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को 90818 सदस्य.

3 अक्तूबर 2025 को 24130 सदस्य, 6 अक्टूबर 2025 को 18107 सदस्य, 28 नवंबर 2025 को 14057 तथा 16 फ़रवरी 2026 को 49368 जीविका सदस्यों को मुख्यमंत्री महोदय जी द्वारा राशि दिया गया है. प्राप्त धन राशि से महिलाओं ने अपने चुने हुए आजीविका जैसे पशुपालन, बकरी-पालन, सिलाई-कढ़ाई, छोटी दुकान, खाद्य प्रसंस्करण या अन्य स्वरोजगार की शुरुआत की है.

जिलाधिकारी साहिला ने जीविका दीदी को संबोधन करते हुए उनके अभी तक किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही दीदियों से अनुरोध किया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना अन्तर्गत आवंटित राशि का सही सद्पयोग करने का आग्रह किया. जीविका दीदियों से अन्य सभी महिलाओं को रोज़गार करने तथा दस हज़ार प्राप्त राशि से स्वयं के रोज़गार करने के लिए प्रेरित करने को कहा.ऐसे ही अन्य महिलाएँ भी इस योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार करने को कहा.इन्होंने कहा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से पूरा परिवार खुशहाल होता है और सभी जीविका दीदियाँ इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण हैं.इस मौके पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं जीविका दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button