होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक : राजकुमार चौबे


नेशनल आवाज़ /बक्सर : विश्वामित्र सेना द्वारा 26 फरवरी को बक्सर स्थित Eastran Grace Hotel में “होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी प्रमुख पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.इस अवसर पर होली मिलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी संवाद और सौहार्द का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को सम्मानित कर समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने कहा कि, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है.समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक संवाद बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पत्रकार समाज की आंख और आवाज हैं, जो लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं.कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और होली की बधाइयों के साथ हुआ.






