Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

एएनएम को सम्मान के साथ की गयी विदाई

नेशनल आवाज़ /बक्सर : –   चौसा सीएचसी में आम जनों के बीच स्वास्थ्य सेवा दे चुकी सेवानिवृत एएनएम लाची देवी का चौसा सीएचसी में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. सीएचसी प्रभारी डॉ चन्द्रमणि विमल की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह का संचालन हरेराम सिंह ने किया. चौसा में एएनएम के तौर पर सालों तक का सफल कार्यकाल पुरा करने पर लाची देवी को उपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों ने बधाई देते हुए कहा कि इनके द्वारा कभी भी किसी के साथ भेदभाव करने की शिकायत नहीं मिला.

इससे पहले उपस्थित सभी पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा फूल माला, अंगवस्त्र व बुके सौंपकर विदाई दी गई. तत्पश्चात उनके सम्मान मे सभी आगंतुक लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा जहाँ भी रहे इसी तरह से सबको मिलाकर कार्य करते रहने के लिए कामना किया गया. विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान डॉ अखिलेश कुमार, डॉ मणिपाल, डॉ जयप्रकाश भारती, नितिन कुमार राय, संजू कुमारी, सुविधा कुमारी, रागिनी कुमारी, रसिका कुमारी के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button