Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

उदय फिजिकल एकेडमी’ ने बिखेरे होली के रंग, युवाओं ने जोश के साथ मनाया मिलन समारोह

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के उतड़ी गांव स्थित उदय फिजिकल एकेडमी के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. एकेडमी के प्रशिक्षुओं और स्थानीय युवाओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी.​एकेडमी के संचालक धनंजय मिश्र और कोच अभय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था.​समारोह की शुरुआत स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक फगुआ गीतों से हुई.

“जोगिरा सर र र र…” की गूँज के बीच युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दी.फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने गुलाल खेलकर स्वस्थ रहने और नशामुक्त होली मनाने का संकल्प लिया.एकेडमी के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.​शिक्षक ब्रजेश राय ने कहा उदय फिजिकल एकेडमी का लक्ष्य केवल शारीरिक प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति और त्योहारों से जोड़कर रखना भी है.

आज के इस मिलन समारोह ने युवाओं के बीच एकता को और मजबूत किया है. कार्यक्रम के विशिष्ट स्थिति बारूपुर मुखिया प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय,संजय सिंह, पूर्व मुखिया शैलेंद्र उर्फ बबलू सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि सुनील सिंह, अजीत सिंह, राजू सिंह,संजय सिंह, सोहन सिंह, जयप्रकाश सिंह ने सभी को होली की हार्दिक बधाई देते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. शशि भूषण मिश्रा ने होली एवं उसकी परंपरा की जानकारी देते हुए कहा कि होली के अपने कई रंग है.

होली गायन करते स्थानीय कलाकार 

इसमें गाये जाने वाले गीत एवं जोगीरा कई स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े हुए हैं, यह हमारी अपनी विरासत एवं परंपरा है. जिसको संजोने की जरूरत है. इस कार्यक्रम में होली गीतों से सराबोर करने वाले स्थानीय कलाकार श्रीकिशुन सिंह, देवराज यादव, विजय सिंह, अशोक मिश्रा सहित अन्य लोगों का काफी सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button