जर्जर बिजली के तार से ट्रैक्टर ट्राली पर लदे बोझा में लगी भीषण आग, किसानों ने जताया विरोध

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरॉव पंचायत अंतर्गत उतड़ी कला गांव में हाई टेंशन तैयार की चपेट में आने से ट्रैक्टर लदे धान का बोझा जलकर राख हो गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के किसान शिव कैलाश सिंह मजदूरों से धान की कटनी कराए थे. जिसे ट्रैक्टर पर लाद कर अपने खलिहान की तरफ आ रहे थे. जैसे ही ट्रैक्टर पुल के पास पहुंचा तभी पहले से जर्जर होकर लटकता हाई टेंशन तार अचानक इसके संपर्क में आ गया.जिससे बोझा में आग लग गया. आग लगते ही अफरा तफरी मच गई. आसपास मौजूद किसान दौड़कर आग बुझने लगे.
सभी ग्रामीणों की मदद से तत्काल ट्राली से ट्रैक्टर के इंजन को अलग कर हटाया गया. इसके बाद समरसेबल चालू कर आग बुझाना शुरू कर दिया गया. घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक धान का बोझा जलकर राख हो गया. इसको लेकर किसानों ने बिजली विभाग के प्रति विरोध जताया है.गांव के ग्रामीण मोहन राय, भानु राय, ललन राय के अलावा अन्य किसानों ने कहा कि इस जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली विभाग को कई बार सूचित किया गया.अब तक नहीं बदल गया है.
इससे एक सप्ताह पूर्व भी देवढ़िया गांव के मजदूर अपनी धान कटनी कर बोझा लेकर जा रहे थे.उसमें भी आग लगा था.उस दिन बड़ा हादसा टल गया.इस तरह की घटना कई बार हुई है. अगर इस जर्जर तार को नहीं बदल गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस आग से किसानों को काफी नुकसान हुआ है.



