तियरा गांव में निकाली गयी संत रविदास की शोभा यात्रा, विभिन्न जगहों पर धूमधाम से की गयी संत रविदास की पूजा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के तियरा महादलित बस्ती में रविदास मंदिर परिसर में संत रविदास की भव्य पूजा अर्चना की गई. इसके बाद गांव के ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर से तियरा बाजार होते हुए बघेलवा गांव तक शोभा यात्रा निकाल कर गगनभेदी नारे लगाए गये.

इस मौके पर गांव के ग्रामीण सह समाज सेवी भीम राम ,अरबिंद राम, प्रमोद राम, परदेशी राम, रमेश राम, अवधेश राम, राजू राम, सनोज राम, मुखिया प्रतिनिधि राम अवतार राम, ललन राम के अलावा सैकड़ो की तादाद में युवा एवं बच्चे इस शोभायात्रा में शामिल थे.जमौली में संत रविदास पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य पूजा अर्चना कर इनके मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया.

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष धनु कुमार राम, संतोष राम ,महेंद्र राम, राजेंद्र राम, सुभाष राम, प्रदीप राम,चंदजीत राम,गोपाल राम ,अशोक राम, गुड्डू राम ,हरेंद्र राम के अलावा अन्य लोग इस पूजा में शामिल रहे.बसही गांव में घरभरन राम के नेतृत्व में पूजा की गई.यहां पहुंचे अकबरपुर मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह एवं बसपा नेता लालजी राम ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.इन्होंने कहा कि संत रविदास बहुत बड़े संत थे.जिन्होंने समाज में फैली हुई बुराइयों के खिलाफ विरोध जताया और समाज के निचले तबकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया. आज भी हम सभी को शिक्षा ग्रहण कर संत रविदास के रास्ते पर चलने की जरूरत है.

इस मौके पर बंशनारायण राम, सुदामा राम, बीरबल राम, रामप्रवेश राम मौजूद रहे.मंगराव गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर इनके प्रतिमा पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर नारे लगाए गये. इसके बाद विचार गोष्ठी की गयी. इस मौके पर मुंशी प्रसाद भारती, सत्येंद्र राम, चंद्रशेखर राम, अरबिंद राम मौजूद रहे.भरखरा गांव में छात्र युवा अम्बेडकर क्लब के द्वारा भव्य पूजा व झांकी निकाली गयी. इस दौरान अंतु राम, कपिल राम, सर्वजीत कुमार, अखिलेश राम ने पुष्प अर्पित किया.इसके अलावा क्षेत्र के हंकारपुर, नागपुर,देवढिया,राजपुर, सहित अन्य गांव में बड़ी धूमधाम के साथ इनकी जयंती मनाई गयी.






