Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, भवन निर्माण में कार्य के समय हुआ हादसा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी मोहल्ले में धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी.जिसकी पहचान कैमूर (भभुआ )जिला के हरिहरपुर गांव निवासी 21 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में की गयी है. घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार वह किसी ठेकेदार के साथ आकर भवन निर्माण में कार्य कर रहा था.मंगलवार की दोपहर वह सोहनीपट्टी मोहल्ले में किसी व्यक्ति के एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था. जिसके बगल से ही धारा प्रवाहित बिजली का तार गुजर रहा था.

काम करते समय वह अचानक  इसके संपर्क में आ गया.करेंट लगते ही कार्य स्थल पर अफरा -तफरी मच गया.इसे अचेतावस्था में  इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर  आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button