Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, राइफल,बंदूक कारतूस बरामद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  जिले के ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जवही दियर गांव के एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सत्यता की जांच कराई गई, जिसके बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

शनिवार की देर रात पुलिस टीम ने जवही दियर गांव में संदिग्ध घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने इस घर से एक देशी राइफल, एक बंदूक और छह जिंदा कारतूस बरामद किए.छापेमारी के दौरान मौके से ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार युवक की पहचान जवही दियर गांव निवासी कामेश्वर नाथ यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में की गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से अवैध हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए और इनके उपयोग की मंशा क्या थी. पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.किसी भी हाल में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button