Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

घर पर सो रहे युवक की गला दबाकर हुई हत्या,पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जाँच

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के हेठुआ गांव में दरवाजे पर सो रहे 20 वर्षीय युवक मंटू मौर्य, पिता भागीरथी सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गई है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम होली के रंग एवं उमंग में गांव एवं परिवार के सदस्य भी डूबे हुए थे. देर शाम गांव के कुछ मनबढ़ युवको ने मंटू मौर्य के साथ मारपीट की थी. ग्रामीणों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ. रात को परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद  इन लोगों ने इसके घर में पहुंचकर सोये अवस्था में पुनः मारपीट करना शुरू कर दिया.जिसकी आवाज सुनकर घर के बगल में ही दूसरे कमरे में सो रही इसकी मां प्रमिला देवी ने विरोध जताया.

जिस पर युवकों ने इसके साथ भी मारपीट कर बंधक बनाकर मंटू को बेरहमी से पीट कर अचेत कर दिया.चीखने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों की आहट सुनी तो सभी आरोपी वहां से भाग निकले. रोते हुए इसकी मां गांव के ही किसी निजी चिकित्सक के पास जाकर इलाज की गुहार लगाई. जहां पहुंचे चिकित्सक ने इसे बेहतर इलाज के लिए बक्सर भेज दिया. जहां डॉक्टर ने इस मृत घोषित कर दिया.होली के मौसम मौके पर हुई इस घटना ने सबको मातम में बदल दिया. मृतक की मां प्रमिला देवी ने पुलिस को दिया दिए बयान में बताया है कि गांव के ही सुरेंद्र खरवार समेत कई अन्य लोगों ने घर में जबरन प्रवेश कर इसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की है.

घटना की खबर पर पहुंचे पूर्व बसपा नेता सह कुशवाहा महासंघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा ने निंदा करते हुए कहा कि इस मामले के जो भी आरोपी हैं. उसकी शीघ्र गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई होना चाहिए.इस घटना को लेकर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि विगत 6 माह पूर्व मंटू मौर्य के बकरी की चोरी हुई थी. जिस मामले में इनके द्वारा राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके जांच के बाद पुलिस ने पता लगाते हुए आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया था. इस मामले को लेकर गांव के ही पड़ोस के ही युवक काफी नाराज थे. हर बार इसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे.जो धमकी होली के दिन सच में साबित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है.थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपियों के हवाले कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button