Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अमरपुर स्कूल का रहा जलवा, क्विज में बबली रही अव्वल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के बालिका मध्य विद्यालय अमरपुर की छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा का उजागर किया है. बिहार दिवस के अवसर पर बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता के वर्ग छह से आठ में बबली कुमारी प्रथम,गणित ओलंपियाड में सत्यम कुमार तृतीय एवं विज्ञान प्रतियोगिता में सुमन कुमारी एवं प्रीतम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे. जिनकी सफलता से विद्यालय के शिक्षकों में खुशी की लहर है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में रहकर छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है. अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है. उसे तरसते की जरूरत है.

इन छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाने में शिक्षिका गीता कुमारी, अंजली कुमारी के अलावा अन्य शिक्षकों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है. छात्रों की सफलता से विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं में भी हर्ष है.छात्रों ने भी कहा कि इन्हीं की तरह मेहनत कर कर हमें भी आगे बढ़ना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button