Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

राजपुर के जलहरा गांव से बीए का छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलहरा गांव से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. लापता युवक की पहचान जलहरा गांव निवासी संजय गुप्ता के 21 वर्षीय पुत्र  राजन गुप्ता के रूप में हुई है, जो स्नातक (BA) का छात्र है.​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक 11 अप्रैल को परीक्षा देकर घर आया और कपड़ा बदलने के बाद शाम करीब 3:00 बजे से ही घर से लापता है.

काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है.​अनहोनी की आशंका को देखते हुए पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने को मामले की लिखित सूचना दे दी है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और लापता युवक की तलाश के लिए जाल बिछाया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button