Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

चौसा में बिहार उत्तर प्रदेश तिराहा बनेगा विकास चौक,तिरंगा झंडा के साथ बनेगा पार्क

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- चौसा का यादव मोड़ का मुख्य सड़क कैमूर व रोहतास को जोड़ने के साथ यूपी बिहार को जोड़ने वाला सीमा क्षेत्र है.जो इस समय यादव मोड़ तिराहे के नाम से जाना जाता है. इसका स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है.राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में यहां ‘विकास चौक’ के निर्माण की योजना तैयार की गई है. इस परियोजना के तहत तिराहे को आकर्षक रूप देने के लिए बड़े आकार का तिरंगा झंडा स्थापित किया जाएगा, साथ ही एक सुंदर मिनी पार्क और फव्वारे का भी निर्माण होगा.

जिससे क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगेंगे.प्रस्तावित विकास कार्यो के मद्देनजर पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता, नगर के ग्रामीण विकास विभाग की सहायक अभियंता वंदना कुमारी तथा तकनीकी विभाग के अन्य अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीन की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था और निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव भी उपस्थित रहे.

उन्होंने कहा कि ‘विकास चौक’ बनने से न सिर्फ चौसा की पहचान मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को एक सुंदर सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा.योजना को शीघ्र ही अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों द्वारा सर्वे का काम किया गया.जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए भेज दिया जाएगा.विदित हो की राज्य सरकार द्वारा नगर के मुख्य सड़क मुख्य चौक को विकास चौक के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी. इसी के तहत चौसा यादव मोड़ को विकास चौक के रूप विकसित किया जा रहा है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button