बिजली के खंभे से टकराई बाइक एक युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य मार्ग पर सरेंजा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई.जिस पर सवार एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसकी पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर पंचायत अंतर्गत रुकनाडीह निवासी शंभू राजभर पिता रतन राजभर के रूप में की गई है.जिस हादसे में घायल कुसुरपा गांव निवासी मनोज राम है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 11:00 बजे चौसा थर्मल पावर प्लांट से काम कर शंभू राजभर कुसुरपा गांव निवासी मनोज राम को छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था.
जैसे ही यह सरेंजा गांव के नजदीक पहुंचा तभी अचानक रोड पर बने गड्ढे में बाइक जाने से उछाल मारते हुए अनियंत्रित होकर रोड किनारे बिजली के खंभे से टकरा गयी.टक्कर लगते ही यह दोनों जख्मी होकर रोड पर गिर पड़े. रोड पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. रोड से गुजरने वाले लोगों ने देखते ही इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने शंभू राजभर को मृत घोषित कर दिया.दूसरे को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है. जख्मी युवक का इलाज चल रहा है.






