Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

कांग्रेस का शुरू हुआ संगठन सृजन अभियान, हर गांव तक होगा संगठन का विस्तार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर में कांग्रेस पार्टी के बहुचर्चित ‘संगठन सृजन अभियान’ का विधिवत शुभारंभ बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत किया गया. यह महत्वपूर्ण बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य राजेश राठौर की गरिमामयी उपस्थिति तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रशेखर पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राजेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए ‘संगठन सृजन अभियान’ पूरे देश में चलाया जा रहा है.

यह अभियान लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के आह्वान पर प्रारंभ किया गया है.उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सदस्यता बढ़ाना नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की नई पीढ़ी तैयार करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे छूटे हुए पुराने कांग्रेसजनों को सम्मानपूर्वक पुनः जोड़ें तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग तक कांग्रेस की नीतियों और विचारों को पहुंचाएं.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मृणाल अनामय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान आने वाले चुनावों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है.यदि बूथ स्तर तक समर्पित टीम तैयार हो जाती है, तो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी.उन्होंने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को नियमित बैठक, संवाद और जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया.जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं.उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा.निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुनः सक्रिय किया जाएगा.

युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस की भागीदारी बढ़ाई जाएगी.पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारों की लड़ाई लड़ती है और यह अभियान उसी वैचारिक मजबूती का प्रतीक है.विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन ब्रह्मपुर के बाद डुमरांव विधानसभा अंतर्गत खिरौली में रिंकू चौबे के आवास पर संगठन सृजन की बैठक आयोजित की गई. यहां राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री राजेश धोंडीराम राठौर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में कम से कम दस नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लें और कांग्रेस के जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएं.

इसके उपरांत राजपुर विधानसभा क्षेत्र में भी संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए एवं पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया.इस अवसर पर ब्रह्मपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा, लालबाबू मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने और कांग्रेस पार्टी को बक्सर जिले में नई ऊंचाई तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.कार्यक्रम के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर पर व्यापक स्तर पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएगी तथा सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी.कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, वीरेंद्र राम, संजय कुमार दुबे, हीरामन पासवान,सुदर्शन यादव,अजय यादव, उत्पल यादव,डॉ सुनील सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button