डीएम ने विभिन्न योजनाओं के स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर परिषद अंतर्गत चल रहे विभिन्न योजनाओं का डीएम साहिला ने स्थल निरीक्षण किया.दलसागर खेल मैदान के पास पहुँच पथ पर पड़ने वाले विद्युत पोलों को हटाने हेतु कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर एवं पहुँच पथ के मरम्मती हेतु अभियंता,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को निदेश दिया गया.चुरामनपुर बहुउद्देशीय परिसर में अवस्थित पंचायत सरकार भवन एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन कराने हेतु जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आवश्यक निदेश दिया गया.
आई0टी0आई0 मैदान में निर्माणाधीन अटल कला भवन फाउण्डेशन का कार्य ससमय पूर्ण कराने का कार्य सहायक अभियंता, भवन निर्माण निगम को निदेश दिया गया. आई0टी0आई0 मैदान के चाहरदीवारी का रंग-रोगन, दीवाल लेखन एवं मैदान के आस-पास अवैध अतिक्रमण को हटाने एवं पर्याप्त साफ-सफाई कराने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया.
आगामी महोत्सव के मद्देनज़र किला मैदान में विशिष्ट एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर वाहन पार्किंग हेतु चिन्हित स्थल को पार्किंग के रूप में यथाशीघ्र विकसित कराने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को दिया गया.






