दानी कुटिया के पास खुला शिक्षण केंद्र, बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा


नेशनल आवाज़/ बक्सर :- जिले के दानी कुटिया के पास स्वयंसेवी संस्था रेडरी द्वारा सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है.यहां नि:शुल्क शिक्षण केंद्र खोला जाएगा.जिसका उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है.संस्था के सचिव वीरेंद्र कश्यप एवं सदस्य राकेश रंजन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था सब पढ़े सब बढ़े अभियान शुरू कर रही है. जिसका टैगलाइन एक कदम शिक्षा की ओर रखा गया है.
इस अभियान के तहत उन बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी जो आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं.संस्था के पदाधिकारी ने समाज के सक्षम और जागरूक लोगों से भी इस पहल में सहयोग की अपील की है ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम है. इस योजना को सफल बनाने के लिए दानी कुटिया पर अभिभावकों की एक बैठक भी बुलाई गई है.जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा.इस पहल से क्षेत्र के कई बच्चों का भविष्य संवरने की उम्मीद है. इस पहल को लेकर लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.






