Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

पिता ने पुत्र का किया हत्या पिता गिरफ्तार, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नेशनल आवाज़/बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में एक पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दिया है.इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी अंशु राय ने थाने में लिखित आवेदन देकर यह आरोप लगाया है कि चौसा थर्मल पावर प्लांट के लिए एनटीपीसी द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया था. जिसमें इसके पति मिथिलेश राय के खाते में लगभग 85 लाख रुपए आया था. जिस पैसे को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था.

कुछ दिन पूर्व वह अपने मायके चली गई थी. तभी चार दिसंबर की रात युवक के पिता उमाशंकर राय एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर इसे किसी तरह मौत के घाट उतार दिया. जिसकी भनक किसी को नहीं लगी. उसी दिन बगैर किसी को सूचना दिए शमशान घाट पर इसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. जिस बात की भनक लगते ही पांच दिसंबर को जब वह घर लौटी तो उसका कहीं पता नहीं चला. जिस मामले में मृतक की पत्नी अंशु राय ने इसके पिता उमाशंकर राय, माता, ननद प्रियंका राय, बबीता प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कराया है.आवेदन मिलते ही पुलिस भी अपनी कार्रवाई में जुट गई.

जिसके जांच के लिए थाना अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में अपर थाना अध्यक्ष शिवकुमार मंडल एसआई सुभाष कुमार ने छापेमारी कर उमाशंकर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना की गहन जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन मिलने के बाद वैज्ञानिक तरीके से इसकी गहन जांच की जा रही है. अभी तक पुलिस को कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं.शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button