Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

चौसा थर्मल प्लांट के लैब एवं स्टोर रुम में लगी आग, लगभग ढाई करोड़ का सामान हुआ बर्बाद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- चौसा थर्मल पॉवर प्लांट के लिए आवश्यक कोयला यार्ड का निर्माण करा रही कम्पनी के लैब और स्टोर रुम में आग लगने से करोड़ों की क्षति हुई है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के  अखौरीपुर चौसा गोला  स्थित शेखावटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टोर रूम और सिविल लैब में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई. जब तक दमकल से आग पर काबू पाया जाता तब तक आग की चपेट में आकर करीब ढाई करोड़ रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई.

बताया जाता है कि कंपनी रेलवे प्लांट के लिए कोयला डिपो, यार्ड, प्लेटफॉर्म और रेल पुल का निर्माण कार्य कर रही थी. इसी क्रम में यार्ड में रेलवे पटरी से संबंधित रबर पैड, एसेंटी बॉक्स, लाइनर, एसआरजी प्वाइंट समेत बड़ी मात्रा में फिटिंग सामग्री रखी गई थी. देर रात अचानक आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

सूचना मिलते ही चौसा और जिला मुख्यालय तथा प्लांट से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया. उनकी मुस्तैदी के कारण आग आसपास के रिहायशी इलाकों तक नहीं फैल सकी, जिससे संभावित बड़ी त्रासदी टल गई. आग के बीच बचाव कार्य चलाते हुए सिविल लैब में रखे दो ऑफिस कंटेनर, दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, रेलवे यार्ड में उपयोग होने वाले करीब तीन किलोमीटर तक के फिटिंग सामान, सेटअप बॉक्स, एसएनटी बॉक्स, एसपीजी स्विच, रबर पैड, पेंट के डिब्बे और लाइनर पूरी तरह जल गए. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button