Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

महाराजा सुहेलदेव के रास्ते पर चलकर समाज का होगा परिवर्तन : अरबिंद राजभर

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के बारूपुर गांव में महाराजा सुहलदेव एवं बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष उदयनारायण राजभर एवं संचालन संजय कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम के आरंभ में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गगनभेदी नारे लगाए गए.मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर के पहुंचते ही सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने इन्हें पुष्प वर्षा एवं फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरबिंद राजभर ने कहा कि महाराजा सुहलदेव के इतिहास को जानने की जरूरत है. इतिहासकारों ने अभी भी महाराजा सुहलदेव से इतिहास के कई तथ्यों को छिपाने की कोशिश की है. इनके साथ कई राजाओं का इतिहास भी अभी अधूरा है. यह एक सोची समझी साजिश है. जिस इतिहास को जानने की जरूरत है.  महाराजा सुहेलदेव को लोगों ने इतिहास के पन्ने से गायब किया था.

आज पार्टी के संघर्षों की देन है कि महाराजा सुहलदेव को लोग जानना शुरू कर दिया है.जब तक महाराजा सुहलदेव के विचारों को आत्मसात नहीं किया जाएगा. तब तक समाज में परिवर्तन नहीं होगा. आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश की धरती पर भव्य जयंती समारोह होगा. जहां लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होंगे.बिहार की राजनीति में भी हमारी पार्टी ने भूचाल पैदा कर दिया है. आप सबकी ताकत ने एहसास करा दिया है कि समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोग भी अब अपने अधिकार की मांग करना शुरू कर दिए हैं.इस मौके पर बिहार प्रदेश सलाहकार दिनेश,रीना पासवान, बिहार प्रदेश प्रभारी रामानंद वर्मा,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजली राजभर, आमोद यादव,फागु सिंह, जितेंद्र राजभर,हीरालाल राजभर,संतोष राजभर,वशिष्ठ राजभर, श्रीकांत राजभर, नंदू राजभर के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button