Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

सम्मान के साथ विदा हुए पूर्व डीपीओ,शिक्षकों ने कहा कुशल नेतृत्व में हुआ विकास

नेशनल आवाज़/बक्सर :-  जिले के चुरामनपुर स्थित केशव कुंज मैरेज हॉल प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें स्थानांतरण के बाद पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग विष्णु कांत राय को सम्मान के साथ विदाई की गई.जिसकी अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष रवि शंकर राय एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता ब्रजेश राय ने संयुक्त रूप से किया.

मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक शैलेश कुमार सिंह ने किया. शिक्षकों ने उनके कार्यकाल के कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में वर्षों से विभाग का चक्कर लगा रहे लोगों को अनुकंपा की नौकरी दी गई. सभी मध्य विद्यालय में प्रधान शिक्षकों की बहाली एवं शिक्षकों का समय पर वेतन का भुगतान किया गया. जिनका कार्य हमेशा याद किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वर्तमान जिला स्थापना कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश उपाध्याय ने सभी शिक्षकों से अपील कर कहा कि जो भी काम प्रगति पर चल रहा है.

उसको और गति देते हुए समय पर समस्याओं का निदान किया जाएगा. किसी भी शिक्षक को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.विष्णुकांत राय सम्मान में  उच्च विद्यालय तियरा की छात्रा स्मृति कुमारी के द्वारा बनाई गई स्केच पेंटिंग को प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने इन्हें भेंट किया.जिसकी काफी प्रशंसा की गई.इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव शंकर प्रसाद, जिला अध्यक्ष विनोद चौबे,उपाध्यक्ष रंजन कुमार,अनुमंडल सचिव लक्षमण कुमार, अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय,धनंजय कुमार,सुजान कुमार,संजय सिंह, अरबिंद यादव ,पंकज पांडेय,पूनम सिंह, बालाजी पांडेय,नीतू राय, सितामि कुमारी,पुनिता कुमारी , शैलेंद्र पांडेय, गिरीश पांडेय, विनोद चौबे, शंकर जी ,पुनरदेव जी, लक्ष्मण जी, रोहित जी, मनोज जी, सावित्री सिंह, उषा मिश्रा ,पूनम सिंह ,धनंजय , अमित ,मनोज एवं शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button