Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

गांव के इतिहास से अवगत होगी भावी पीढ़ीयां ,पांडुलिपियों का होगा डिजिटल संरक्षण : डीएम साहिला

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर के सीताराम संग्रहालय परिसर में डीएम साहिला की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की गई. जिसमें भारत सरकार के तरफ से ज्ञान भारतम् मिशन को लेकर जानकारी दी गई.पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाईजेशन तथा इसमें समाहित भारतीय ज्ञान परंपरा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने हेतु भारत सरकार के फ्लैग्शिप पहल के रूप में “ज्ञान भारतम मिशन” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गयी.

इन्होंने बताया की बक्सर जिलान्तर्गत सरकारी एवं गैर सरकारी समस्त संस्थाओं (मठ, मंदिर, शैक्षणिक संस्थान, निजी संगठन, पुस्तकालय आदि) व व्यक्तियों, जिनके पास पाण्डुलिपियों का संग्रह हो, को चिन्हित कराते हुए उनकी सूची तैयार की जाए एवं साप्ताहिक समीक्षा की जाए.

पाण्डुलिपि का तात्पर्य कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा, धातु आदि पर हाथ से लिखे गए ग्रंथ/पुस्तक जो न्यूनतम 75 वर्ष प्राचीन हो इससे है.सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण हेतु प्रोत्साहित करे एवं जागरूक व्यक्तियों के साथ बैठक कर संबंधित संस्थानों एवं व्यक्तियों के पास सुरक्षित पाण्डुलिपियों को “ज्ञान भारतम मोबाईल एप” पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें.

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से प्रत्येक प्रखंड में दो-दो पाण्डुलिपि सर्वेक्षक प्रतिनियुक्त नामित करेंगे. जो अपने प्रखंड के संबंधित संस्थाओं/व्यक्तियों से संपर्क कर उनके पास संग्रहीत पाण्डुलिपियों को “ज्ञान भारतम मोबाईल एप” पर अपलोड करेंगे एवं प्रत्येक सप्ताह प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराएंगे.अनुमडंल एवं प्रखंड स्तर पर तैयार की जाने वाली सूची में संस्था व व्यक्ति का नाम, संस्था के प्रभारी का नाम, ई-मेल एवं मोबाईल नं० तथा पाण्डुलिपियों की अनुमानित संख्या एवं अवधि का स्पष्ट उल्लेख करना सुनिश्चित करेंगे. प्रत्येक केंद्र तथा व्यक्ति के पास उपलब्ध पाण्डुलिपियों की सूची भी संकलित करने को कहा गया.

“ज्ञान भारतम मिशन” के अंतगर्त पाण्डुलिपियां, संग्रहकर्ता संस्था अथवा व्यक्ति के अधिकार में ही रहेंगे. मिशन का उद्देश्य केवल प्राचीन ज्ञान भंडार को संरक्षित करने के उद्देश्य से उनका संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कराते हुए उनमें निहित ज्ञान को अनुसंधान, अनुवाद एवं प्रकाशन के द्वारा विश्व पटल पर प्रस्तुत करना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button