Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,13 फरवरी को लगेगा जॉब कैम्प

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए सुनहरा मौका मिलने वाला है.इसके लिए जिला नियोजनालय के द्वारा आगामी दिनांक 13.02.2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.जिसमें कई कम्पनियो के तरफ से स्टॉल लगाया जाएगा.जिसमें कई कंपनी हिस्सेदारी कर रही है. यह निम्न प्रकार है.

1. कंपनी का नाम Blinkit, पद का नाम Picker Packer & Loader, पदों की संख्या 100, वेतन 15461, उम्र सीमा 18-35, योग्यता 5th Above, कार्य स्थल Gurgaon Delhi, अभियुक्ति – पुरुष

2. कम्पनी का नाम Utkarsh SF Bank, पद का नाम Collection Officer, पदों की संख्या 100, वेतन 17800, उम्र सीमा 18-32, योग्यता 12th Above, कार्य स्थल Bihar, अभियुक्ति – पुरुष

3. कम्पनी का नाम Yazaki, पद का नाम Machine Operator, पदों की संख्या 100, वेतन 20200, उम्र सीमा 18-30, योग्यता 10th Above, कार्य स्थल Pune, अभियुक्ति – पुरुष/महिला

यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी.यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है. जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकतें है.

जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है. इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है.नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे.नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सूविधा प्रदाता के रूप में है. यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा.प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button