होली के रंग में हुआ भंग आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

नेशनल आवाज़/ बक्सर :- जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव में होली के रंग में उस समय भंग हो गया. जब गांव के ही किसी युवक ने एक युवक को गोली मार दिया. घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय भोला दूबे पिता वीर बहादुर दूबे के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन चारों तरफ रंग एवं उत्सव का माहौल था. कई जगहों पर युवकों की टोलियां रंग में साराबोर होकर एक दूसरे को रंग लगा रहे थे.
इसी बीच लगभग दोपहर के समय किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहां सुनी हो गई.विवाद इतना काफी बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार निकाल कर गोली चला दिया. यह गोली भोला के पीठ में लगी. गोली लगते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया. गांव में भी यह बात आग की तरफ फैलते ही चारों तरफ रंग में भंग हो गया. जो जहां था वहीं से अपने घर की ओर भागने लगे.परिजनों ने तत्काल इसे बक्सर सदल अस्पताल भर्ती कराया.
जहां से बेहतर इलाज के लिए इसे रेफर कर दिया गया है. थाना अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपित व्यक्ति से संबंधित एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है. घटना के बाद गांव में दोनों गुटों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चा हो रही है.






