कृषि टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, मांगा स्पष्टीकरण


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गयी.डिजिटल फसल सर्वेक्षण समीक्षा के क्रम मे ब्रह्मपुर प्रखण्ड मे 41.7% सर्वे हुआ है जो अत्यंत ही खेदजनक है. जिसके आलोक में इन्होंने प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ब्रह्मपुर एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमराँव से स्पष्टीकरण की मांग की गयी.इटाढ़ी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा मात्र 40.3% प्लॉट को स्वीकृत कर अग्रसारित किया गया है.
जबकि सर्वे 85.7% पूर्ण कर लिया गया है.प्लॉट की स्वीकृति कम होने पर स्पष्टीकरण की मांग की गई.मृदा स्वास्थ के समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया की माहवार फसल एवं उर्वरक मात्रा का अनुसंशा कर कृषकों के बीच पम्पलेट का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे.
गव्य विभाग की समीक्षा के क्रम मे निदेश दिया गया की अपना होर्डिंग लगाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही आत्मा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कृषकों को दुधारू पशु उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.जिला पशुपालन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि महादलित टोला में पशुओं को वैक्सीन दिलवाना सुनिश्चित करेंगे.






