Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर वाम मोर्चा ने किया चक्का जाम, मनरेगा वापसी एवं भारत-अमेरिका डील रद्द करने की उठायी मांग

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर वाम मोर्चा ने बक्सर ज्योति चौक पर चक्का जाम किया.चार लेबर कोड्स रद्द करने,  मनरेगा वापसी और गुलामी थोपने वाली भारत-अमेरिका डील रद्द करने की मांग सहित केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी कारगुजारियों ,नीतियो को सामने लाते हुए हड़ताल में भाकपा-माले, माकपा और भाकपा के जिला नेतृत्व , पूर्व विधायक सह RYA राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह के साथ मजदूर संगठनों खेग्रामस , अखिल भारतीय किसान महासभा, स्कीम वर्कर्स और शिक्षक व कर्मचारी महासंघ गोपगुट के भी नेता सहित जिला भर से आए कार्यकर्ताओं ने ज्योति चौक जाम कर दिया. वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के मेहनतकश पर इन चौतरफा हमले का मुंहतोड जवाब देने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनो ने इस देशव्यापी आम हड़ताल का ऐलान किया था.

सभा को संबोधित करते हुए नेतृत्वकारी साथियो ने कहा कि अब तक मजदूरो को कानूनी सुरक्षा और कुछ अधिकार देने वाले सभी 29 श्रम कानून को खत्म कर बनाए गए 4 लेबर कोड मजदूरों को मालिक के गुलाम बना देगे-100-150 साल पुरानी स्थिति में धकेल देगे ,ये श्रमकोड श्रमिको के बड़े हिस्सो को मजदूर के दायरे से बाहर कर देगे और उनके अस्तित्व ही खतरे मे पड़ जायेगा, ये सभी श्रम कानून ब्रिटिश (औपनिवेशिक) शासन के खिलाफ भारतीय जनता के संघषो व कुर्बानियो से हासिल हुए थें. इसलिए श्रम कानून को खत्म कर बनाये गए ये 4 कोड देश के संविधान पर बडा हमला हैं और संविधान की खत्म करने की मोदी सरकार की साजिश  का हिस्सा हैं.देश का मजदूर आन्दोलन शुरू से ही इन श्रमकोड का विरोध कर रहा हैं और इन्हे रद्द करने की मांग कर रहा हैं.असल में ये 4 श्रमकोड  औधोगिक धरानों, मालिको के मांग पर आर एस एस-भाजपा के मजदूर संगठन बी एम एस के समर्थन से लाए गये हैं तमाम संगठनों द्वारा ज्योति चौक पर सड़क जाम किया गया  जो कि लगभग एक घंटे तक जारी रहा.

मौके पर बक्सर नगर थाना प्रभारी ने पहुंच हड़तालकारियों से सड़क जाम को हटाने की बात कही, लेकिन हड़तालकारी नहीं माने.जाम हटाने को लेकर नोंकझोंक व धक्का मुक्की चली. बाद में पुलिस प्रशासन ने मौजूद सभी हड़तालकर्मियों को अरेस्ट करने की घोषणा की. हड़तालकर्मी जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए ज्योति चौक से मॉडल थाना आकर गिरफ्तारी दिया. नगर थाने में करीब दो घंटों तक बंद रखा गया.तब तक बक्सर के गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं का हड़ताल के समर्थन में आना जारी रहा , जिससे थाना प्रांगण हड़तालियों से भर गया.

हड़ताल में भाकपा-माले के जिला सचिव सह पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य नवीन कुमार, पूर्व विधायक अजीत, पूर्व बक्सर सांसद तेज नारायण सिंह भी उतरे.इस दौरान भाकपा नेता ज्योतिश्वर सिंह, जिला सचिव जितेन्द्र सिंह, माकपा जिला सचिव परमहंस सिंह, गंगासागर यादव, खेग्रामस जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला सचिव नारायण दास , ललन राम, क्षितिज केसरी, माले के इटाढ़ी सचिव जगनारायण शर्मा, सफाईकर्मी के डुमरांव के नेता भगवान दास, शिवशंकर तिवारी, माले पार्टी जिला नेता विनोद रजक,वीर बहादुर पासवान, ब्रह्मपुर सचिव विसर्जन पासवान, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव रामदेव सिंह, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव , RYA जिला सचिव राजदेव सिंह.

धनजी पासवान, माले नेता ओम प्रकाश, डुमरांव माले सचिव धर्मेन्द्र यादव, केसठ माले सचिव ललन प्रसाद,महिला नेता संध्या पाल,पूजा देवी, फूल कुमारी, रेखा देवी, , युवा नेता बाबू लाल राम, वार्ड पार्षद अनिल राय, वार्ड पार्षद कन्हैया राम, कृष्णा राम, शैलेन्द्र पासवान, नीरज यादव, संजय शर्मा, , वीरेन्द्र सिंह, वीर उपाध्याय, कुश भगवान, रिंकू कुरैशी , आइसा नेता अखिलेश ठाकुर, अनूप शर्मा सर्वेश पाण्डेय आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button