भारतीय सार्थक पार्टी की नगर अध्यक्ष बनी रिंकू देवी,पार्टी विस्तार का लिया संकल्प




नेशनल आवाज़/बक्सर :- भारतीय सार्थक पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से रिंकू देवी को बक्सर नगर अध्यक्ष के रूप में चुना गया. इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में मजबूती से आगे बढ़ेगी.
बैठक की खास बात यह रही कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष भानु सिंह ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुशवाहा ने दिलाई. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाने और बक्सर में बदलाव की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया.
प्रदेश प्रधान महासचिव विनोद कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की और कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता अपने दायित्व का निष्ठा से पालन करेगा. बैठक का समापन जोश और उत्साह के साथ किया गया.बैठक में पिंटू दूबे, बबलू राय, संतोष चौहान, वकील मल्लाह, संजय यादव,सुरेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.