Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

सब्जी खेती की तकनीकी जाँच करेंगे वैज्ञानिक, किसानों को दी गयी जानकारी

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  ज़िला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में बक्सर पहुंचे नीदरलैंड के वैज्ञानिक. तकनीकी भ्रमण हेतु आए वरीय वैज्ञानिक तजारत हॉफमैन (Mr. Tjaart Hofman, PUM Expert ) पम विशेषज्ञ के साथ टमाटर, प्याज  और आलू पर उत्कृष्टता का केंद्र  निर्माण हेतु चर्चा समाहरणालय सभाकक्ष में की गई.विगत 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री  भारत सरकार के उद्‌घोषणा के क्रम में जिले को टमाटर, आलू एवम् प्याज के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिये चुना गुया है.

जिसकी तकनीकी सुलभता जाँचने हेतु नीदरलैंड के वरीय वैज्ञानिक का आगमन हुआ.क़ृषि वैज्ञानिक ने आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन में ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पॉलीहाउस खेती और ड्रिप सिंचाई जैसी नई तकनीकों के प्रदर्शन,गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे बीज और रोपण सामग्री  उपलब्ध कराने की जानकारी दी.इन्होंने बताया की कम लागत में बेहतर पैदावार के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारा जा सकता है.

कौशल विकास और प्रशिक्षण से किसानों और युवाओं को उन्नत खेती और कृषि-उद्यमिता के लिए प्रशिक्षित करना होगा.स्थानीय फसलों  के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के साथ कटाई के बाद प्रबंधन के लिए मूल्यवर्धन और भंडारण क्षमता को बढ़ाकर फसल का सही मूल्य दिलाना होगा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button