Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

चौसा की सिमरन ने अभावों में लिखी सफलता की नई इबारत

नेशनल आवाज़ / ​बक्सर: – कहते हैं कि जिनके सपनों में जान होती है, उन्हें मंजिल तक पहुँचने से कोई बाधा नहीं रोक सकती.. इसे सच कर दिखाया है जिले के चौसा की रहने वाली सिमरन कुमारी ने. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक के नतीजों में सिमरन ने 482 अंक प्राप्त कर राज्य की मेरिट लिस्ट में 9 वां स्थान एवं जिले में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.​सिमरन के पिता, सोनू मालाकार, पेशे से एक साधारण व्यक्ति हैं जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. संसाधनों की कमी और आर्थिक तंगी के बावजूद, उन्होंने कभी सिमरन की पढ़ाई में रुकावट नहीं आने दी.

सिमरन ने भी पिता के पसीने की हर बूंद की कीमत समझी और दिन-रात एक कर अपनी किताबों को ही अपना सबसे बड़ा साथी बना लिया.​जैसे ही सिमरन के रिजल्ट की खबर चौसा पहुँची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई. पड़ोसियों और रिश्तेदारों का तांता सिमरन के घर पर लगा हुआ है.वार्ड पार्षद चंदन चौधरी ने भी इन्हें बधाई दिया है.दादी तेतरी देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पोती ने परिवार का नाम रोशन कर दिया.सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और “आदि क्लासेज” के संचालक आदित्य को दिया.उसने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और परिवार का सहयोग उसकी सफलता की कुंजी रहा.

सिमरन का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है.इसके लिए वह आगे नीट परीक्षा की तैयारी करेगी.उसकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button