रोमांचक मुकाबले में शून्य एक से विजेता बनी सोहवल की टीम

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के राजपुर खेल मैदान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मैच बिहार के नावा गांव बनाम उत्तर प्रदेश के सोहवल के बीच खेला गया. जिसका उद्घाटन मुखिया अनिल सिंह एवं बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने किया.खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के साथ रेफरी के नेतृत्व में खेल को शुरू किया गया. 90 मिनट के निर्धारित खेल के आरंभ होते ही पहले हाफ टाइम तक दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने दांव पेच को लगाकर अपने पक्ष में जीत सुनिश्चित करने के लिए खूब जोर लगाया.अंत समय तक दोनों टीम बराबर पर रही.

दूसरे हाफ के आरम्भ होते ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचक प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया. अंतिम समय में कुछ ही समय बाकी रहने पर सोहवल की टीम ने एक गोल दाग़ कर एक अंक से बढ़त बना लिया जो अंत तक बरकरार रहा. इस प्रकार सोहवल की टीम को विजेता घोषित किया गया. इस दौरान मैच देखने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे हजारों की संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

इस मैच को सफल बनाने में कॉमेंटेटर सह शिक्षक प्रयाग पाण्डेय, अध्यक्ष विश्वामित्र राम, मुकेश राम,विनोद राम,दुलारचंद राम,ललन राम,बबन राम, वंश नारायण राम, हरेराम, राम प्रवेश राम, प्रमोद कुमार, मुंशी राम, वार्ड सदस्य प्रीति कुमारी,लाल जी राम, सोनू राम, दिनेश राम, चंदन पाल,कमलेश राम,पिंटू, सरोज साधु, उमेश सिंह के अलावा अन्य लोगों का काफी सराहनीय योगदान रहा.






