पाथवेज वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लगाया फूड स्टॉल, पाक कला में दिखाई प्रतिभा


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के डुमरांव के पूर्वी गुमटी टेक्सटाइल कॉलोनी स्थित पाथवेज वर्ल्ड स्कूल प्रांगण में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर आर राघवन और प्रिंसिपल डॉक्टर नेहा सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. डायरेक्टर इंजीनियर आर राघवन , प्रिंसिपल डॉक्टर नेहा सिंह और अतिथियों द्वारा बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुआयना किया गया.इस फेस्टिवल में बच्चों और उपस्थित लोगों में उत्साह रहा.
वर्ग एक से वर्ग आठ तक के विद्यार्थियों ने मोमोज ,पानी पुरी ,चाऊमीन ,फ्राई राइस ,पनीर चिल्ली ,रॉयल पूरी , शेव पूरी ,ब्रेड पकोड़ा ,पास्ता ,लिट्टी चोखा, चाय कॉफी बेकरी ,इटली ,समोसा ,आलू टिक्की ,समोसा चाट इत्यादि कई प्रकार के व्यंजन बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस पाक कला से अपने हुनर का प्रदर्शन किया.इंजीनियर आर राघवन ने कहा कि फूड फेस्ट से बच्चों को मनी मैनेजमेंट, नैतिक व्यवहार कुशलता और व्यवसाय में फायदा घाटे का अभ्यास और जानकारी होता है.
जूनियर क्लास से वर्ग आठ तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया. जिसमें दिव्या, यशिका ,सनाया शेख, अख्तर , अमरकांत, आयुष , अदिति, स्नेहा, शिवानी ,सलोनी, अदिति, निशा,सृष्टि ,निखिल, बलवंत ,अनुष्का, नीरज ,सत्यम ,सूरज, रवि ,निशान, अंशु, अथर ,आलिया, बबली ,धनु , राजलक्ष्मी, सत्या का बहुत ही अच्छा प्रयास रहा.विद्यालय परिवार ने भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई.






