Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी पर अलर्ट हुआ प्रशासन, घंटो तक रहा भय का माहौल

13 फरवरी 2026 

नेशनल आवाज़/बक्सर :  – जिला व्यवहार न्यायालय को शुक्रवार की दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई. काम के लिए पहुंचे लोग इधर -उधर भागने लगे. यह स्थिति तब उत्पन्न हो गयी ज़ब न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश आया. जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोट करने की बात लिखी गई थी. सभी न्यायिक कार्य स्थगित कर दिए और एहतियातन पूरे परिसर को खाली करने की घोषणा की गयी.अधिवक्ता, कर्मचारी, मुवक्किल और आम लोग तेजी से बाहर निकलने लगे.कुछ ही मिनटों में कोर्ट परिसर खाली हो गया.बाहर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.सूचना पर नगर थाना पुलिस के साथ डीएसपी गौरव पाण्डेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जाँच शुरू कर दिया.

किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर न्यायालय के सभी कक्षों, रिकॉर्ड रूम, सीढ़ियों, गलियारों और आसपास के खुले क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई. कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई.धमकी भरे ईमेल की जांच के लिए साइबर टीम को लगाया गया है.ईमेल किस आईपी एड्रेस से और किस स्थान से भेजा गया, इसका तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत होता है.

जांच पूरी होने तक किसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.सुरक्षा के लिए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.शहर के संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button